आप पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर मनाई खुशी
धौलपुर | आमआदमी पार्टी की दिल्ली में जीत पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर में जगह जगह मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।इस अवसर पर पार्टी के लोकपाल रामगोपाल मंगल, जिला संयोजक लाखन सिंह मौर्य, जिला सचिव राजेंद्र बंसल, सह संयोजक राजवीर सिंह चौहान, जिला प्रचारक मनोज कटारे, गिर्राज सिंह फौजी आदि मौजूद रहे।
दिल्ली आप की जीत पर कार्यकर्ता, फाउंडर मेंबर तथा आम आदमी ने ढोल नगाड़ों के साथ मुख्य पार्क में एकत्रित होकर मिठाई वितरित की। इसके बाद जीत का जुलूस शहर के प्रमुख बाजारों लाल बाजार, जगन चौराहा, कोर्ट परिसर से होते हुए रिक्शे ठेले वालों का स्वागत कर माल्यार्पण किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने आमजन के विकास उसकी समस्याओं में भागीदार बने रहने का विश्वास किया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के हाथ मजबूत करने की बात कही। इस मौके पर एडवोकेट ओम गुर्जर, शिवचरन कुशवाह, शब्बीर खान, राजा खान, सुमित पाराशर, वासुदेव कुलश्रेष्ठ, विशंभर, देवेंद्र, श्रीभगवान त्यागी, अतुल अग्रवाल, अरुण शर्मा, डॉ अमित सक्सेना आदि मौजूद थे
सैंपऊ। दिल्ली में आप पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत पर कस्बे के अग्रवाल समाज और आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में जमकर जश्न मनाया। इस मौके पर लोगों ने पटाखे फोड़े। और मिठाइयां बांटी। अग्रवाल समाज के रामप्रकाश मंगल, मोनू गर्ग, शिवकुमार गर्ग, सतीश गर्ग, राजू बंसल, अजय सिंघल, आप कार्यकर्ता रामहेत परमार, बद्री चैंपा , पंकज बंसल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
धौलपुर. शहर में आप पार्टी की जीत पर ढोल नगाड़ों पर झूमते कार्यकर्ता।