कार्यालय में रोजगार सहायता शिविर कल
धौलपुर | रोजगारोन्मुखीयोजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति कम्पोनेन्ट प्लान के तहत रोजगार सहायता शिविर 12 फरवरी को प्रात: 10 बजे कार्यालय परिसर में रोजगार अधिकारी श्यामलाल साटौलिया की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार कार्यालय के वरिष्ठ कर्मचारी रामवीर सिंह ने बताया कि रोजगार शिविर में छाता (मथुरा) से गिन्नी फिलामैन्ट इण्डस्ट्रीज जयपुर से शिव शक्ति फर्टीलाईजर कम्पनी द्वारा शिविर स्थल पर भर्ती की जाएगी। गिन्नी फिलामैन्ट इण्ड्रस्टी को 150-200 प्रशिक्षुओं की आवश्यकता है। अभ्यर्थी की आयु सीमा 18 से 24 वर्ष शैक्षणिक योग्यता 8 वी से 12 वीं तक, डयूटी घंटे, वेतन प्रथम माह 4700 रुपए, दो माह पश्चात 5200 रुपए, चार माह बाद 7650 रुपए, 6 माह बाद 8314 रुपए, एक वर्ष बाद 9 हजार 142 रुपए देय होगा। शिव शक्ति फर्टीलाईजर द्वारा प्रशिक्षण के दौरान 6300 रुपए एवं यात्रा भत्ता देय तथा प्रशिक्षण के बाद 12 हजार रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा। जो कक्षा 12 वीं पास की भर्ती करेंगे। शेष सुविधा शर्ते कम्पनी कार्मिक प्रबन्धक शिविर स्थल पर अवगत कराएगें। राजस्थान आजीविका मिशन द्वारा चलाई जा रही जीविकापोर्जन प्रशिक्षण योजना की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराकर वर्तमान में चल रहे बैड साइड असिस्टेन्ट, हॉस्पिटलिमिटि अस्स्टिेन्ट, सीनियर सेल्स पर्सन सियोरिटी गार्ड आदि प्रशिक्षण योजनाओं के आवेदन पत्र भरवाए जाएंगे।