पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समय पर भुगतान करने की मांग

समय पर भुगतान करने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर | रोडवेजके मुख्य प्रबंधक पीडी शर्मा से आगार में कार्यरत अप्रेंटिस कर्मियों ने समय पर भुगतान कराए जाने की मांग की है। धौलपुर आगार के समस्त अप्रेंटिस ने मुख्य प्रबंधक शर्मा को ज्ञापन सौंपकर भुगतान को प्रति माह दस तारीख से पहले कराए जाने की गुहार लगाते हुए जनवरी 2015 से बढ़ी हुई दर को लागू करने की मांग की है। इस संबंध में पूर्व में पत्र भेजकर अवगत कराया जा चुका है। ज्ञापन सौंपने वालों में ओमप्रकाश कोली, अमित मिश्रा, रामप्रकाश यादव, सुरेंद्र गिरी, धर्मवीर सिंह व्यास, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।