जिला कारागार में पुस्तकालय शुरू
धौलपुर. कैदीपढ़ लिखकर पुन: आत्म चिन्तन कर नया जीवन प्रारभ्भ करने के लिए कारागार में पुस्तकालय का शुभारम्भ किया गया।
सचिव जिला निष्पादक समिति लोक शिक्षा कार्यक्रम ने बताया कि राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण मिशन के सहायक निदेशक एवं साक्षरता प्रभारी शरफुद्दीन बेग ने कैदियों के लिए सामाजिक राष्ट्रीय महापुरुषों की महाजीवनियों, वैज्ञानिक ज्ञान के लिए पुस्तकालय की स्थापना कराई है। उन्होंने 210 पुस्तकें प्रदान की है।
धौलपुर. पुस्तक का विमोचन करते अतिथि।