पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा के सदस्यता अभियान पर चर्चा

भाजपा के सदस्यता अभियान पर चर्चा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. महासदस्यता अभियान को लेकर गुरुवार को भार्गव वाटिका में भाजपा की बैठक जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह त्यागी की अध्यक्षता में एवं जिला प्रमुख डॉ धर्मपाल सिंह जादौन के मुख्य आतिथ्य में हुई।

इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने नव निर्वाचित जिला प्रमुख का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष त्यागी ने कहा कि जिले में एक लाख बीस हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर जिला महामंत्री शरीफ खां, डॉ रविंद्र श्रोत्रिय, जिला संयोजक सदस्यता अभियान जयंत मोदी, बांके लाल लोधी, मीडिया प्रभारी धीरसिंह जादौन, गयाप्रसाद शर्मा, मनोज मोदी, विजय श्रीवास्तव, रामवीर त्यागी, राजेश जादौन, उप सभापति निशांत सिंह, महाराज सिंह चाहर, पार्षद अकील अहमद, कीर्ति राजावत, रीता गोयल, मीनाक्षी भास्कर, जयवीर पोसवाल, आदि मौजूद रहे।