- Hindi News
- बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जागरूकता कार्यक्रम आज
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जागरूकता कार्यक्रम आज
धौलपुर. बेटीबचाओ, बेटी पढ़ाओ तथा केन्द्र सरकार की अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय सवाईमाधोपुर द्वारा के मनियां में 13 फरवरी को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी आरएन मीना ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशों की अनुपालना में 13 फरवरी को मनियां कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के संबंध में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि स्थानीय जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं ग्राम पंचायत के सहयोग से आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में विषय विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी।