पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बन्दूक सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

बन्दूक सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूने मकान से लाखों के जेवर चोरी

सैंपऊरोड़ स्थित गणेश नगर कॉलोनी के एक मकान से बीती रात चोरों ने लाखों रुपए के आभूषणों नगदी पर हाथ साफ कर दिया। मकान मालिक परिवार सहित कैला देवी के दर्शन करने गया था। जानकारी के मुताबिक मूलतः: तसीमों निवासी संतोष मित्तल गणेश नगर कॉलोनी में रहता है।

जो दो दिन पूर्व परिवार सहित कैला देवी दर्शन करने गया था। गुरूवार सुबह मकान मालिक दर्शन कर वापस घर लौट कर आया। इस दौरान मुख्य दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। जिसे खोलकर वह अंदर गया तो कमरों बरामदों के ताले टूटे मिले। जिन्हें देखकर मकान मालिक हक्का बक्का रह गया। कमरों के अंदर जाकर देखा तो सूटकेस अलमारी के ताले भी टूटे मिले तथा सामान बिखरा मिला। जिस पर जांच पड़ताल की तो पता चला कि अज्ञात चोर लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषणों सहित 10 हजार रुपए नगदी चोरी कर ले गए हैं। मकान मालिक संतोष मित्तल के मुताबिक चोर 6 सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, 4 सोने की टोक्स, एक सोने की नथ, 4 सोने की झुमकी, एक सोने का मंगलसूत्र, 4 सोने की चूड़ी, एक गले का हार एक किलों चांदी के आभूषणों सहित 10 हजार रुपए नगदी चोरी कर ले गए। पीड़ित ने मामले की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।

पीड़ित की ओर से कोतवाली थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित संतोष मित्तल ने बताया कि अज्ञात चोरों ने भगवान की मूर्ति को भी नहीं बक्सा, वे लक्ष्मी गणेश की चांदी की मूर्ति को भी चुरा ले गए। जिससे आर्थिक नुकसान तो हुआ है ही साथ ही भावनाओं को भी ठेस पहुंची है।

धौलपुर. चोरी के बाद कमरे में बिखरा सामान।