एसडीएफआई के अधिवेशन की तैयारियां
धौलपुर. स्कूलटीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 15 से 17 फरवरी को श्रीगंगानगर में होगा। अधिवेशन का आयोजन एसडीएफआई से संबद्ध राजस्थान में एकमात्र संगठन राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत कर रहा है। अधिवेशन के मुख्य वक्ता सीपीआईएम की पोलित ब्यूरो के सदस्य एवं सांसद सीताराम येचुरी होंगे।