पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारी संघ ने कलेक्टर को मांगों का सौंपा ज्ञापन

कर्मचारी संघ ने कलेक्टर को मांगों का सौंपा ज्ञापन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलापरिषद सीधी भर्ती 2012 से नियुक्त शिक्षकों का वेतन नियतन एवं स्थायीकरण कराने की मांग को लेकर पंचायती राज कर्मचारी संघ ने जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिलामंत्री दिनेश चंद गुधैनियां के अनुसार ज्ञापन में लिखा है कि जिला परिषद सीधी भर्ती 2012 में पंचायत समिति धौलपुर, राजाखेड़ा, बाडी एवं बसेड़ी में करीब 650 से अधिक शिक्षकों को दो वर्ष का परिवीक्षा काल 12 सितम्बर 2014 को पूर्ण हो गया है।

इन शिक्षकों को पांच माह बाद भी अभी तक मात्र 11100 रुपए फिक्स मानदेय दिया जा रहा है। जिससे इन शिक्षकों को आर्थिक संकट के दौर से गुजरना पड़ रहा है। लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक एवं सीईओ जिला परिषद की ओर से अभी तक इन शिक्षकों के वेतन नियतन एवं स्थायीकरण आदेश जारी नहीं किए जा रहे। इससे पूर्व संघ के पदाधिकारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा को भी ज्ञापन देकर शिक्षकों के वेतन नियतन की मांग की। शिक्षक नेताओं ने बताया कि 10 फरवरी को शिक्षा निदेशालय की ओर से अतिरिक्त निदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर द्वारा समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को प्रेषित आदेश में राजस्थान पंचायतीराज सेवा नियम के तहत कार्मिक के परिवीक्षा अवधि संतोषजनक रूप से पूर्ण करने के प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति अधिकारी द्वारा नियमानुसार स्थायीकरण किए जाने के निर्देश दिए है। प्रतिनिधि मण्डल में चन्द्र शेखर शर्मा, मुकेश गुर्जर, रामदयाल कुमावत, उमेश कुमार, राजेश यादव, देवेन्द्र त्यागी, विनोद कुमार, नितिन सक्सैना, अनिल शर्मा, कमल सिंह गुर्जर, कौशल कुमार, ओमवीर सिंह, नीरेन्द्र राजपूत, सुन्दरलाल, जीतेन्द्र झा, हरी केश कंषाना सहित बडी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे।

धौलपुर. जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने जाते संघ के पदाधिकारी।