- Hindi News
- ग्रामीण पत्रकारिता पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित
ग्रामीण पत्रकारिता पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित
धौलपुर| ग्रामीणभित्ती पत्र ग्राम गदर के लिए ग्रामीण संचार के क्षेत्र में लेखन और उत्कृष्ट पत्रकारिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ग्रामीण पत्रकारिता पुरस्कार के लिए पत्रकारों से प्रविष्टियां चाही गई हैं। कट्स सेन्टर के बद्री नारायण शर्मा ने बताया कि ग्राम गदर ग्रामीण पत्रकारिता पुरस्कार प्रदान करने के लिए वर्ष 2014 विषय जैविक खेती पर आधारित पत्रकारिता पुरस्कार के लिए मण्डल द्वारा चुने गए किसी भी एक पत्रकार को 10 हजार रुपये का नगद एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रविष्टियां 31 मार्च, 15 तक कंज्यूमर यूनिटी एण्ड ट्रस्ट सोसायटी डी-217 भास्कर मार्ग बनीपार्क जयपुर के पते पर अपना पूरा नाम, पता पिनकोड सहित भिजवाएं। वर्ष 2014 के दौरान जैविक खेती पर विभिन्न समाचार पत्रों मे छपे लेख खबरों की प्रेस कटिंग अन्य सम्बन्धित दस्तावेज भी भेजें।