रोजगार सहायता शिविर आरम्भ
दोदिवसीय रोजगार सहायता शिविर का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय परिसर में किया गया। सहायता शिविर में शिवशित बायोटैकनोलोजिस्टलिमिटेड जयपुर राजस्थान कौशल इाजीविका मिशन तथा सुभाष सियोरिटी, आरईसीएल धौलपुर के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
उन्होंने शिविर में भाग लेकर आशार्थियों के साक्षात्कार लेकर चयन किया। शिविर में राजस्थान कौशल एवं आजीविका मिशन के जिला समन्वयक द्वारा विभाग द्वारा चलाई जा रही 95 प्रशिक्षण योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने धौलपुर में चलाए जा रहे प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षण उपरान्त रोजगार उपब्धध कराने के लिये 45 बेरोजगारों का प्रशिक्षण के लिए चयन किया। शिवशित बायोटैनोलोजी के प्रबंधक द्वारा अपने विभाग के द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षण पश्चात देय भुगतान नियमानुसार क्रमश:6300 12000 रूपए का मार्ग दर्शन देते हुए 165 आशार्थयों का साक्षात्कार लेकर 36 बेरोजगार युवाओं का अन्तिम चयन किया। सुभाष सिक्योरिटी द्वारा आरईसीएल के वास्ते सिक्योरिटी 35 आशार्थियों के साक्षात्कार शारीरिक जंाच कर 16 आशार्थियों का चयन किया। शिविर में 12 आनलाईन पंजीयन किए तथा 15 बेरोजगार भत्ते के फार्म तैयार कराए गए।
13 फरवरी को मैसर्स गिन्नी फलोमिन्टस, छाता मथुरा द्वारा प्रात: 11 बजे 150-200 टेनी आॅपरेटर की भर्ती करेगी। जिसके लिए 8 वीं से 12वीं तक आयु सीमा 18 से 24 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
धौलपुर. साक्षात्कार लेते कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रोजगार कार्यालय के अधिकारी।