पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर ने रवाना किया साक्षर भारत जागरण रथ

कलेक्टर ने रवाना किया साक्षर भारत जागरण रथ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साक्षरभारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ साथ प्रधानमंत्री जन-धन योजना, स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम के प्रति लोगों में जागरूकता लाने एवं योजना के प्रचार प्रसार के लिए जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने साक्षर भारत जागरण रथ को कले€क्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

जिला साक्षरता अधिकारी मुलायत सिंह राजौरिया ने जानकारी दी कि यह रथ प्रथम चरण में टहरी, चितौरा, सैपऊ, कैथरी, बसईसामन्ता, सरानीखेडा, जपावली, कंचनपुर, बिरोंधा, मनिया, मांगरोल, खेरली, लुहारी, जाटौली, मरैना, मछरिया, गुलाबअली, रतनपुर, जारगा एवं तिमासिया ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर अलख जगाएगा। इस अवसर पर सहायक निदेशक एवं जिले के साक्षरता प्रभारी सरफुद्दीन बेग ने बताया कि 15 मार्च को आयोजित बेसिक साक्षर परीक्षा में अधिक से अधिक नवसाक्षरों को परीक्षा में सम्मलित करें।