पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईकोटेल में गुणवत्ता, ईको टूरिज्म पर विशेष फोकस

ईकोटेल में गुणवत्ता, ईको टूरिज्म पर विशेष फोकस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. निरीक्षण करते मुख्य वन संरक्षक गोयल एवं डीएफओ पूनिया।

भास्कर न्यूज | धौलपुर

राज्यसरकार वन विभाग की ओर से जारी आदेशों के तहत संभागीय मुख्य वन संरक्षक प्रभारी अधिकारी धौलपुर आरके गोयल ने गुरुवार को वन मंडल जिले का भ्रमण किया।

उन्होंने भ्रमण के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्य वन संरक्षक गोयल ने उपवन संरक्षक इंद्रपाल सिंह पूनिया के साथ बैठक कर राज्य सरकार की ओर से तय स्वराज संकल्प यात्रा घोषणाएं, वन्यजीव योजनाएं, वन विकास कार्य संबंधित प्लान, बीस सूत्रीय कार्यक्रम, वन भूमि अतिक्रमण, जनसुनवाई, वनभूमि पर अवैध खनन, अवैध कटान, अवैध आरामशीन के संबंध में विस्तृत चर्चा की। इस मौके पर उन्होंने वन मंत्री की ओर जारी निर्देशों की पालना में वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ओर से पौधारोपण के लिए गोद लिए जाने के कार्यक्रम की प्रगति का जायजा लिया। डीएफओ इंद्रपाल सिंह पूनिया ने बताया कि समस्त अधिकारी गोद ली ग्राम पंचायत कर्मचारी गोद लिए गांव की पौधरोपण सहित अन्य विकास योजना बनाकर संबंधित ग्राम पंचायत से अनुमोदन करवाएंगे।

वीसीसे फीड बैक दिया

प्रभारीअधिकारी मुख्य वन संरक्षक आरके गोयल ने जिला कलेक्टर कुमारपाल गौतम से विस्तृत चर्चा कर सुबह 11 बजे वीडियो कांफ्रेंस कक्ष में वन एवं पर्यावरण मंत्री राजकुमार रिणवा, अतिरिक्त मुख्य सचिव वन ओपी मीणा से धौलपुर जिले में चल रहे वन विभाग से संबंधित समस्त गतिविधियों वाइल्ड लाइफ क्षेत्रों में विकास कार्यों का फीडबैक दिया। गोयल ने बताया कि जिले की प्रगति संतोषजनक है।