- Hindi News
- विकास के लिए हर किसी की चौखट पर जाने को तैयार : शर्मा
विकास के लिए हर किसी की चौखट पर जाने को तैयार : शर्मा
विकासके लिए कांग्रेस पार्टी किसी की भी चौखट पर जाने को तैयार है। विकास के मुद्दे पर कांग्रेस उसके कार्यकर्ता किसी भी पार्टी व्यक्ति के पास जाने से परहेज नहीं करेंगे। यह बात कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव पूर्व मंत्री बनवारीलाल शर्मा के पुत्र अशोक शर्मा ने प्रेसवार्ता के दौरान कही।
उन्होंने पंचायत चुनाव के दौरान जिले में 4 कांग्रेस के प्रधान पांचवां कांग्रेस के सहयोग से चुने जाने पर मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस उम्मीद के साथ जिले की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है उन उम्मीदों पर हम खरे उतरेंगे और ग्रामीण क्षेत्र का विकास कराएंगे। शर्मा ने भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि बिना राय शुमारी के प्रत्याशी थोपे गए। जिन्हें जनता ने नकार दिया। थोपे गए प्रत्याशियों का जनता विरोध करती है। गठबंधन के सवाल पर कहा कि राजनीति में गठबंधन में विकास के मुद्दे पर सहयोग लेना भी पड़ता है और देना भी पड़ता है। विकास के लिए गठबंधन करना कोई बुरी बात नहीं है। पंचायत चुनाव लड़ने के कारण चुनाव से पहले हमने नगर परिषद सभापति से नैतिक तौर पर इस्तीफा देने की मांग की थी। अब सरकार ये तय करे कि इस्तीफा लेना है या नहीं। कांग्रेस नहीं चाहती कि तीन महीने के लिए दुबारा चुनाव कराकर राजकोष को नुकसान पहुंचाया जाए। कांग्रेस नेता शर्मा ने निष्पक्ष शांतिप्रिय तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया।
कांग्रेस नेता अशोक शर्मा ने की प्रेस वार्ता