बाइक टेम्पो की टक्कर से बाइक सवार घायल
रूपवास. खानुआमोड़ के पास बुधवार शाम को बाइक सवार एक व्यक्ति सामने से आए एक टेम्पो की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। गहनौली चौकी इंचार्ज एएसआई ओमप्रकाश यादव ने बताया कि बाइक सवार डांडे की मालौनी सैंपऊ जिला धौलपुर निवासी 50 वर्षीय रामजीलाल पुत्र शोभाराम कुशवाह किसी काम से फतेहपुरसीकरी की ओर जा रहा था। तभी सामने से आते टेम्पो ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने निजी वाहन से अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वहीं टेम्पो को पुलिस ने जब्त कर लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।