बली दरगाह का उर्स आयोजित
बली दरगाह का उर्स आयोजित
धौलपुर. हजरतकरील वाले बली की दरगाह पर मंगलवार रात को उर्स का आयोजन हुआ। इस मौके पर नूरानी तकरीर के जलसे का आयोजन किया गया। जलसे में सुन्नी एवं उलमाओ ने शिकरत की। इस दौरान अंसारूल्ला कादरी हाफिज मोहम्मद इसराइल ने विभिन्न तकरीर पेश की। इस मौके पर अकीदतमंदों की ओर से बली की दरगाह पर चादरपोशी कर पुष्प अर्पित कर अमन चैन की दुआ मांगी। कार्यक्रम का संचालन अब्दुल करीम फारूकी अतहर धौलपुरी ने किया। इससे पहले दरगाह कमेटी अध्यक्ष शाहिद खान ने अतिथियों का स्वागत किया।