लॉ कॉलेज छात्रसंघ कार्यकारिणी गठित
लॉ कॉलेज छात्रसंघ कार्यकारिणी गठित
धौलपुर. राजकीयविधि महाविद्यालय में छात्रसंघ की बैठक छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल राना की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए खेल सचिव पद पर योगेश प्रताप जादौन, सांस्कृतिक सचिव किमिशा गोयल, पुस्तकालय सचिव मधुसूदन उपाध्याय, मीडिया प्रभारी पुष्पेंद्र शर्मा को नियुक्त किया गया। जबकि भोलाराम यादव, बृजमोहन परमार, भानुप्रताप सिंह, विकास, नितिन अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, उत्कर्षा मित्तल, गुंजन जैन को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया। इस अवसर पर महासचिव दाऊजी शर्मा, अजमेर सिंह, गजेंद्रसिंह, मोहसिना खान, फौजिया खान, अंशिका, मोहनप्रकाश, घनश्याम आदि विद्यार्थी मौजूद थे।