- Hindi News
- बोर्ड सचिव को मदरसा शिक्षक सहयोगियों ने भेजा ज्ञापन
बोर्ड सचिव को मदरसा शिक्षक सहयोगियों ने भेजा ज्ञापन
धौलपुर. राजस्थानमदरसा शिक्षक सहयोगी संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को मदरसा बोर्ड सचिव को ज्ञापन भेजकर शिक्षक सहयोगियों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की है। संगठन जिलाध्यक्ष अब्दुल सगीर खान ने ज्ञापन में लिखा है कि पांच वर्ष एवं इससे अधिक समय से कार्यरत मदरसा शिक्षा कर्मियों को नियमित किया जाए तथा अप्रशिक्षित को योग्यतानुसार बीएड, बीएसटीसी का प्रशिक्षण दिलाए जाने, मानदेय राशि 9 हजार रुपए किए जाने, मदरसा शिक्षाकर्मियों की वार्षिक वृद्धि 400 से एक हजार रुपए किए जाने, चयनित मॉडल मदरसों को बकाया राशि जारी करने, बोर्ड को संवैधानिक दर्जा प्रदान करने, मदरसा सेवा नियम बनाने, मोलवी, हाफिज को मानदेय उपलब्ध कराने, छठवें चरण के पैराटीचर्स का अनुबंध बोर्ड के साथ करने सहित मानदेय राशि पैराटीचर्स के खातों में जमा कराए जाने की मांग की गई। ज्ञापन भेजने वालों में जिलाध्यक्ष अब्दुल सगीर खान, शाकिर खान, नौशाद खान, जमील, शाहनवाज, आमा खातून, निशांत, राजेश शर्मा, रजिया खातून, कामरान, आरिफ, सतीश, मोहम्मद आमिर, हयात जहां आदि शामिल थे।