मृतक आश्रितों को दी सहायता राशि
मृतक आश्रितों को दी सहायता राशि
धौलपुर.ग्रामपंचायत पचगांव सरपंच अनुराग मुदगल की अध्यक्षता में शनिवार को दुर्घटना के मृतकों के आश्रितों को सहायता राशि वितरित की गई। इस मौके पर गांव नैनोखर निवासी मोजीराम कुशवाह की आश्रित प|ी अंगूरी देवी एवं गांव पचगांव के भूपेंद्र सिंह रान को सरकार की ओर से मिली दुर्घटना राशि ५०-५० हजार रुपए के चैक वितरित किए गए। इस अवसर पर पटवारी नाथूराम, सचिव बाबूलाल शर्मा, सोनिया, पलल्वी शर्मा, पुनीत मुदगल, हरीशचंद कुशवाह आदि मौजूद थे।