संस्कृत शिक्षक संघ की बैठक आयोजित
संस्कृत शिक्षक संघ की बैठक आयोजित
धौलपुर. राजस्थानसंस्कृत शिक्षक संघ की बैठक रविवार को राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय जीटी रोड परिसर में आयोजित हुई। जिसमें शिक्षक संघ की कार्यकारिणी की ओर से जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव लिया गया। संगठन संरक्षक उमाकांत शर्मा ने बताया कि बैठक में २६ सितम्बर को शैक्षिक सम्मेलन राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय सरमथुरा में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री उमाशंकर शर्मा, जिलाध्यक्ष परमानंद शर्मा, हरिओम परमार, महावीर त्यागी, संरक्षक उमाकांत शर्मा, नरेश व्यास, प्रतिभा गुप्ता, सविता शर्मा, हरिकृष्ण शर्मा, प्रमोद शर्मा आदि मौजूद थे।