पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेड़ पर लटका मिला बालक का शव

पेड़ पर लटका मिला बालक का शव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेड़ पर लटका मिला बालक का शव

धौलपुर| सदरथाना क्षेत्र के गांव रजौरा के जंगलों में रविवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे एक बालक का शव पेड़ से लटका मिला। शव की सूचना जैसे ही गांव में पहुंची तो सनसनी फैल गई। आनन फानन में लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सदर थाना प्रभारी विजय मीणा ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को पेड़ से उतरवाया और पंचनामा कराने के बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान छोटू पुत्र दिलीप जाट आयु दस वर्ष के रूप में हुई है। छोटू शनिवार से ही गायब था। उसकी तलाश की गई, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। आखिरकार रविवार को दोपहर बाद उसका शव अपने ही खेत में खड़े एक पेंड पर लटका हुआ पाया गया।