खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए दूध के सैंपल
खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए दूध के सैंपल
सैंपऊ| स्वास्थ्यविभाग की खाद्य सुरक्षा यूनिट ने रविवार को एक बार फिर कस्बा सहित बसई नवाब में दूध विक्रेताओं के औचक दबिश देकर दूध के सैंपल भरे। इस दौरान कार्रवाई की भनक पड़ते ही इलाके में संचालित तमाम दूध के बिक्री केंद्र बंद हो गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश शर्मा ने बताया कि टीम ने सैंपऊ बसई नवाब, कौलारी कस्वे में दूध की सैंपलिंग की है। इस दौरान टीम ने कौलारी में टाटा 407 में लदे दूध के टैंकर से जांच के लिए सैंपल लिया। दूध मानपुर निवासी नवाब सिंह का बताया जा रहा है। इसी प्रकार सैंपऊ के धौलपुर रोड स्थित एक पिकअप गाड़ी को रुकवा कर सैंपलिंग की। गाड़ी में जा रहा दूध महूरी हिनौता चौकी निवासी हेमंत का बताया गया है। टीम ने तीसरी कार्रवाई जिला मुख्यालय पर की गई है। कार्रवाई के दौरान राजेश निवासी भूरापुरा थाना मनिया की टाटा मैजिक से दूध का सैंपल भरा गया है।