पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एबीवीपी का जिला अभ्यास वर्ग आयोजित

एबीवीपी का जिला अभ्यास वर्ग आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद का रविवार को जिला अभ्यास वर्ग मानस मंदिर परिसर घंटाघर में आयोजित हुआ। अभ्यास वर्ग प्रथम चरण में सहजिला प्रमुख श्रीकांत त्यागी एवं केशवदास महाराज ने संभागियों का परिचय प्राप्त कर सत्र का शुभारंभ कराया। द्वितीय सत्र में सह जिला संयोजक भूपेंद्र घुरैया ने संभागियों को विद्यार्थी परिषद के गठन से लेकर परिषद द्वारा किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। तृतीय सत्र में विभाग सह प्रमुख ओमप्रकाश शर्मा ने संभागियों को विद्यार्थी परिषद की कार्य पद्धती में सामूहिक रूप से निर्णय लिए जाने की जानकारी दी तथा चतुर्थ सत्र में जिला संयोजक अमन गोयल ने एबीवीपी की आागामी योजनाओं को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। इसके साथ ही अभ्यास वर्ग के दौरान बीएड कॉलेजों में व्याप्त भ्रष्टाचार के के खिलाफ आंदोलन शुरू करने, निजी कॉलेजों में प्राध्यापकों को चयन यूजीसी के मापदंडों के अनुसार किए अभ्यास वर्ग के अंतिम सत्र में जिला शारीरिक प्रमुख अनुराग शर्मा ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके जीवन से सभी विद्यार्थियों को प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर अमित व्यास, शुभम जैन, निखिल भदौरिया, अभिनव सिंह अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

धौलपुर. अभ्यास वर्ग में मौजूद संभागी।