पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोटरी क्लब का स्वच्छता शिविर आयोजित

रोटरी क्लब का स्वच्छता शिविर आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. रोटरीक्लब एवं पंडित उमादत्त विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को तीर्थ राज मचकुंड स्वच्छता शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर रोटरी क्लब के डॉ. नरेश शर्मा ने कहा कि तीर्थ राज मचकुंड के महत्व को समझते हुए हम सभी को यहां का परिसर स्वच्छ रखने में भरपूर सहयोग करना चाहिए। क्योंकि मचकुंड परिसर तीर्थ स्थल होने के साथ साथ पर्यटन स्थल भी है। इसलिए यहां पर किसी प्रकार की गंदगी नहीं फैलने दे। क्लब अध्यक्ष गौरव गर्ग ने कहा कि मचकुंड धार्मिक स्थल होने के साथ साथ हम सब की ऐतिहासिक धरोहर है। इसलिए हम सभी शहरवासियों को इसकी पवित्रता एवं स्वच्छता का महत्व समझकर इसकी सफाई रखने मे सहयोग करना चाहिए। शिविर में महंत श्रीकृष्णदास महाराज ने कहा कि तीर्थराज मचकुंड सभी तीर्थों का भांजा कहा जाता है तथा यह हमारी आस्था का केंद्र है। इसलिए मचकुंड सरोवर सहित अन्य परिसर में किसी प्रकार की गंदगी नहीं फैलने दे और इसे स्वच्छ एवं साफ-सुथरा बनाए जाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि स्वयं सेवकों द्वारा यहां स्वच्छता कार्यक्रम चलाना सराहनीय कदम है। इससे पहले रोटरी क्लब के पदाधिकारियों एवं पंडित उमादत्त विद्यालय के छात्राओं ने मचकुंड परिसर में साफ-सफाई कर श्रमदान किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के गौरव बंसल, डॉ. आशीष शर्मा सहित विद्यार्थी मौजूद थे।

धौलपुर. रोटरी क्लब एवं उमादत्त विद्यालय के स्वयं सेवक मचकुंड परिसर की साफ-सफाई करते हुए।