- Hindi News
- तीन राज्यों के इनामी डकैत धारासिंह के तीन सहयोगी गिरफ्तार
तीन राज्यों के इनामी डकैत धारासिंह के तीन सहयोगी गिरफ्तार
धौलपुर. पुलिसने बसेड़ी थाना क्षेत्र के गांव गुलावली में 30 जून को शोभा हत्याकांड के मुख्य आरोपी डकैत धारा सिंह के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद खौथ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार के निर्देश में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत बसेड़ी थाना प्रभारी पिंटू कुमार एवं जिला साइबर सैल के सदस्यों की टीम ने इनामी डकैत धारा सिंह के सहयोगी गांव भुम्मा का नगला निवासी विनोद एवं महेश पुत्रगण ईश्वरी तथा हरेंद्र उर्फ कल्ला पुत्र प्रेमसिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं उत्तरप्रदेश पुलिस की ओर से 75 हजार रुपए के इनामी डकैत धारा सिंह ने 30 जून रात नौ बजे गांव गुलावली निवासी हरिओम वैश्य के मकान पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। जिसमें हरिओम की भतीजी शोभा पुत्र रामनरेश वैश्य की गोली लगने से मौत हो गई थी। इससे पहले डकैत धारा सिंह ने हरिओम वैश्य को फोन कर 25 लाख रुपए की चौथ मांगी तथा चौथ नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद खौथ ने बताया कि डकैत धारा सिंह के गिरोह के सक्रिय सदस्य एवं शोभा हत्याकांड में शामिल आरोपी अंकित तौमर पुत्र रतन सिंह तोमर, गुड्डू उर्फ शिवराम तोमर पुत्र गेंदालाल ठाकुर, संतु उर्फ संतकुमार पुत्र सहीराम ठाकुर निवासी रूधावली थाना महुआ जिला मुरैना एमपी, भूरा उर्फ अतरसिंह तोमर पुत्र दिलीप सिह तोमर निवासी गांव रामसिंह का पुरा थाना दिहौली सहित सुरेंद्र पुत्र बेताल सिंह ठाकुर निवासी केहरी का नगला थाना बसेड़ी को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि शोभा हत्याकांड का मुख्य आरोपी तीन राज्यों का इनामी डकैत धारा सिंह सिकरवार उर्फ सुरेंद्र पुत्र भोगीराम ठाकुर निवासी डुंडीपुरा थाना इरादत नगर जिला आगरा, श्रीकृष्ण उर्फ उपाध्याय ठाकुमर निवासी इलाका थाना सैंया जिला आगरा, राजेश उर्फ फौजी उर्फ बॉबी उर्फ टकला पुत्र अतरा ठाकुर निवासी हरकंद का पुरा थाना दिहौली धौलपुर, रामनिवास अनिल पुत्रगण रामअवतार ठाकुर निवासी बिचौला थाना राजाखेड़ा तथा जौर सिंह पुत्र धूंधीसिंह ठाकुर निवासी तुसलई थाना महुआ जिला मुरैना एमपी की पुलिस को सरगर्मी से तलाश है। उधर, बसेड़ी थाना प्रभारी पिंटू कुमार के द्वारा डकैत धारा सिंह के सहयोगियों के खुलासे के दौरान ही उक्त त