- Hindi News
- शिक्षा मंत्री का पुतला जला शिक्षकों ने जताया विराेध
शिक्षा मंत्री का पुतला जला शिक्षकों ने जताया विराेध
धौलपुर. राजस्थानशिक्षक शिक्षा अधिकारी संघर्ष समिति की आेर से शिक्षा मंत्री कालीचरण सर्राफ, पंचायती राज मंत्री गुलाब चंद कटारिया, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्याम एस अग्रवाल की कथित अपमान जनक टिप्पणी के विरोध में पुतला दहन किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट परिसर में िशक्षकों के खिलाफ नारेबाजी की, शिक्षकों के खिलाफ की गई टिप्पणी की भर्त्सना की। इस मौके पर जिले से शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
इस अवसर पर राजस्थान पंचायती राज कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि शिक्षामंत्री एवं एसीएस ने सरकारी स्कूलों को प्रयोग की पाठशाला बना दिया है। इससे सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था वेंटीलेटर पर गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से शिक्षा मंत्री एवं एसीएस को तुरंत पद से हटाने की मांग की। शिक्षक संघ शेखावत के जिलाध्यक्ष यादवेन्द्र शर्मा ने कहा कि राज्य के इतिहास में पहली बार जिले में सरकार ने 396 स्कूलों को बंद कर निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 की खुली अवहेलना की है। राजस्थान प्राध्यापक संघ (रेसला) के जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह चौहान ने समानीकरण के मापदंडों का विरोध करते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की। शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के प्रदेश सभाध्यक्ष श्रीभगवान शर्मा ने कहा कि सरकार सोची समझी प्लानिंग के तहत सरकारी स्कूलों को बंद करने पर आमादा है।
प्रबोधक संघ के जिलाध्यक्ष प्रभात शर्मा ने मंत्रियों के बयानों की निंदा करते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की। संस्कृत शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उमाशंकर शर्मा ने शिक्षक विरोधी बयानों एवं स्कूलों को बंद किये जाने पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की। सभा के दौरान कवि मदन लाल धाकड़ ने सरकार की शिक्षा व्यवस्था पर कविता के माध्यम से विरोध जताया। इस मौके पर चन्द्र शेखर शर्मा, दिनेश चंद गुधैनियां, तोरन सिंह, बालकिशन शर्मा, वेद व्यास, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, नत्थीलाल त्यागी, हरेन्द्र सिंह डागुर, रामगोविंद शर्मा, मुकेश कुमार परमार, शौकत अली, रासिक बेग मिर्जा, पवन मित्तल, उमेश कुमार, मुकेश शुक्ला, सुरेश सिंह अवधेश सारस्वत सहित बडी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।
धौलपुर. शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करते शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी।