पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुएं में मिला बालिका का शव

कुएं में मिला बालिका का शव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीर्थराजमचकुंड के परिक्रमा मार्ग पर भूतेश्वर मंदिर के पास एक कुएं में रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे एक नाबालिग बालिका का शव तैरता हुआ मिला है। कुएं में बालिका के शव मिलने की सूचना से मचकुंड सहित आसपास के गांव झौर एवं मठ के नागरिकों में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मचकुंड पुलिस चौकी के जवान मौके पर पहुंचे और थोड़ी देर बाद ही कोतवाली थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार शर्मा मय जाप्ते के साथ पहुंच कर लोगों से वारदात की जानकारी ली। हालांकि पुलिस को युवती की संदिग्धावस्था में हुई मौत के बारे में किसी प्रकार का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

रविवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे मचकुंड परिक्रमा स्थित भूतेश्वर मंदिर के कुएं पर गांव मठ के कुछ महिलाएं एवं बच्चे नहाने एवं पानी भरने के लिए पहुंचे। जहां पर कुएं में एक बालिका शव नग्न अवस्था में तैरता दिखाई दिया। इसकी सूचना पर गांव मठ के काफी नागरिक एकत्रित हो गए। इसके बाद मचकुंड के श्रीलाड़ली जगमोहन मंदिर के महंत श्री कृष्णदास महाराज, रानी गुरु मंदिर महंत रामदास, महंत विष्णु भारती आदि मचकुंड पुलिस चौकी पर कार्यरत कांस्टेबल सत्यप्रकाश, अमर सिंह मीणा, शैलेंद्र सिंह आदि के साथ मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना कोतवाली थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार शर्मा को दी। सूचना पाकर कोतवाल शर्मा मौके मय जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्थानीय निवासियों के सहयोग से कुएं से शव बाहर निकलवाया। बालिका की आयु करीब नौ वर्ष बताई जा रही है। कोतवाली पुलिस ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचा दिया।

अपराधियोंके लिए मुफीद बना मचकुंड क्षेत्र

तीर्थराजमचकुंड के आसपास फैले जंगल एवं बीहड़ अपराधियों के लिए मुफीद साबित हो रहे है। इन जंगलों में आए दिन6 जुआरी, शराबी एवं वेश्यावृति जैसी गतिविधियों में लिप्त लोग पकड़े जाते है। साल भर पहले ही एक युवक ने यहीं पर अपनी प|ी की दिन दहाड़े गला घोंट कर हत्या कर दी थी। पिछले महीने ही एक युवती ने यहां पर अपने जीजा के साथ मिलकर अपनी ही बहन की हत्या का प्लान तैयार किया था और औंडेला रोड पर वारदात को अंजाम दिया था।

सवालमांगते जवाब

>कुएंमें बालिका का शव नग्नावस्था में मिला है। ऐसे में सबसे पहला सवाल तो यह उठ रहा है कि उसके कपड़े कहा गए

>घटना स्थल से थोड़ी दूरी पर एक अंडर गार्मेंट मिला है, कहीं यह गार्मेंट इस ब