अम्बेडकर शिक्षक संघ की कार्यकारिणी गठित
धौलपुर. राजस्थानअम्बेडकर शिक्षक संघ धौलपुर इकाई की बैठक रविवार को सागर पाड़ा स्थित अम्बेडकर पार्क में आयोजित हुई। इस मौके पर शिक्षक संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन निर्वाचन अधिकारी रामवीर सिंह एडीईओ की देखरेख में किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर श्यामलाल ब्रह्मी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्वान सिंह मीणा, महामंत्री मुकेश चंद केम, सभाध्यक्ष राजवीर सिंह मीणा, कोषाध्यक्ष अर्जुन सिंह को चुना गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने शिक्षक दिवस पर शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ, पंचायत राज मंत्री गुलाब चंद कटारिया एवं एसीएस श्याम एस अग्रवाल द्वारा शिक्षक के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी पर रोष जताया गया। बैठक में शिक्षक संघ की ओर से २६ सितम्बर को धौलपुर मुख्यालय पर शैक्षिक सम्मेलन के आयोजन करने का निर्णय लिया गया।