- Hindi News
- अपनों की बेरुखी से बदहाल हुआ बीएसएनएल एक्सचेंज
अपनों की बेरुखी से बदहाल हुआ बीएसएनएल एक्सचेंज
बसेड़ी. बीएसएनएलकी लचर सेवाओं को लेकर बसेड़ी क्षेत्र के उपभोक्ता बेहद नाराज है। हालात यहां तक गए हैं कि उपभोक्ताओं को बीएसएनएल सेवा का सही लाभ तक नहीं मिल पा रहा। साल भर से इन्टरनेट वाईफाई मोडेम की सुविधा ठप है। लोग ब्रॉडबैंड इन्टरनेट की सुविधा का उपभोग कर रहे हैं। विभिन्न कारणों से इस सुविधा का भी भरपूर लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्पीड कम होने एवं बार बार सेवा ठप होने से कामकाज बाधित हो रहा है।
दुकानदारों ने बताया कि बीएसएनएल ब्रॉडबैंड धीमी गति के कारण विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म भरने मेें काफी देरी होती है। जिससे दुकान के बाहर लंबी कतार लग जाती है। हालात को देखते हुए स्थानीय उपभोक्ताओं ने कई बार विभागीय अधिकारियों को शिकायत भी दी, लेकिन अभी तक कार्रवाई होना तो दूर संतोषजनक जवाब तक नहीं मिला है। आलम यह है कि क्षेत्र में लोग कई साल से बीएसएनएल सेवा का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी को भी इंटरनेट या टेलीफोन का बिल नहीं मिला है। वहीं विभाग की पूरी सेवा एक मात्र लाइनमैन के भरोसे हो कर रह गई है। जिससे आमजन की समस्याओं का समय रहते निस्तारण नहीं हो पाता।
किराएके घर में है एक्सचेंज: बीएसएनएलएक्सचेंज करीब 37 सालों से किराये के भवन में संचालित है। करीब साल भर पहले मकान मालिक ने कोर्ट की मदद से अपना घर खाली करा लिया था। उसके बाद एक्सचेंज दूसरी जगह स्थानांतरित किया गया।
^इन्टरनेटवाईफाई माेडम स्टोर में नहीं है, इसके लिए ऊपर बैठे अधिकारियों से बात करो। भरतपुर से बिल नहींं आने की वजह से बिलों का वितरण नही होता है।
-बी.एल.रावत, सीएचसी,बसेड़ी
^करीब1 वर्ष से जयपुर से ही इन्टरनेट वाईफाई माेडम नहीं रहे हैं। इस संबंध में कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
-सर्वेश्वरयादव, एस.डी.,धौलपुर
बसेड़ी. बीएसएनएल ब्रॉडबैंड मोडम।