प्रबोधक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित
शिक्षक अधिवेशन के लिए कमेटी गठित
राजाखेड़ा. राजस्थानप्रबोधक शिक्षक संघ की बैठक रविवार को आचार्य राकेश उदैनिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आचार्य ने बताया कि अभी राजस्थान में लगभग आठ हजार पैराटीचर, शिक्षा कर्मी एवं मदरसा पैराटीचर प्रबोधक बनने से वंचित रह गए है। सन् 2008 में प्रबोधक सेवा भर्ती नियमावली मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे लेकर आई थी। जिसके तहत पैराटीचरों को प्रबोधक बनाया गया था। आचार्य ने राज्य सरकार से मांग की है कि उसी सेवा नियमावली के तहत वंचित पैराटीचरों, शिक्षा कर्मी, लोक जुम्बिश कर्मी एवं मदरसा पैराटीचरों को प्रबोधक बनाया जाय। शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा मंत्री कालीचरन सर्राफ एवं पंचायती राज मंत्री गुलाब चन्द कटारिया और एएसीएस द्वारा शिक्षकों के प्रति अपमानजनक बयान की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की। आचार्य ने बताया कि सितम्बर माह में प्रबोधक शिक्षकों का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन प्रस्तावित है। नवाचार एवं प्रबोधक शिक्षकों की समस्याओं का प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेजा जाएगा। बैठक में बादाम सिंह, पवन शर्मा, लोकेन्द्र प्रसाद शास्त्री, कमल सिंह, सत्यवीर गुर्जर, दिनेश, राधेश्याम गुर्जर, पार्थ, प्रताप भान सिंह, गोपाल सिंह, नारायन सिंह, जमुना प्रसाद आदि मौजूद रहे।