परमार नगर संयोजक मनोनीत
धौलपुर. अखिलभारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक रविवार को जिला संयोजक रामेंद्र सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें महासभा के नगर अध्यक्ष दिग्विजय सिंह राजावत ने नगर संयोजक पद पर हरेश परमार को नियुक्त किया गया। बैठक में क्षत्रिय समाज को सुदृढ़ करने तथा समाज में फैली कुरीतियों को दूर लेने का संकल्प दोहरा गया। इस अवसर पर देवेंद्र परमार, सत्यभान परमार, आशीष परमार, मुकुंंद परमार, हरेंद्र परमार, दीपू राजावत सहित महासभा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।