सदन में उठाया चंबल लिफ्ट योजना का मामला
धौलपुर. शहरविधायक बीएल कुशवाह ने अतारांकित प्रश्नों के माध्यम से विधान सभा में चंबल लिफ्ट योजना का मुद्दा उठाया है। उन्होंने जल संसाधन एवं सिचाई मंत्री से पूछा है कि यह योजना कब तक पूरी होगी। विधायक ने इस योजना पर होर रहे खर्चे का ब्यौरा भी मांगा है। साथ ही इस योजना से लाभांवित होने वाले गांवों के नाम भी पूछे है।