देशी शराब के 96 पव्वे बरामद, आरोपी फरार
देशी शराब के 96 पव्वे बरामद, आरोपी फरार
धौलपुर. सदरथाना पुलिस ने शनिवार को नाकाबंदी के दौरान ९६ देशी शराब के पव्वे बरामद किए है। जबकि आरोपी शराब तस्कर भागने में सफल रहे। थाना प्रभारी विजय मीणा ने बताया कि शनिवार को नाकाबंदी के दौरान गांव फरागपुरा के पास पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग अवैध रूप से शराब सप्लाई करने जा रहे है। इस पर सदर पुलिस ने फरागपुरा रोड पर नाकाबंदी की और बाइक पर शराब लेकर जा रहे दो युवक पुलिस को देख कर भाग गए, लेकिन दो शराब की पैटी छोड़ गए। जिनकी जांच करने पर दोनों पैटी में ९६ शराब के पव्वे बरामद किए है। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान गांव बरहमौरी निवासी विवेक पुत्र जगदीश ठाकुर तथा गांव डागुरपुरा निवासी भूरा पुत्र छुट्टन के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।