जिलास्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 15 16 को
धौलपुर. राजस्थानपंचायती राजकर्मचारी संघ का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का आयोजन 15 16 अक्टूबर को केडी शास्त्री काॅम्प्लेक्स में किया जायेगा। संघ के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि पूर्व में शैक्षिक सम्मेलन का आयोजन 26 27 सितम्बर को किया जाना था, लेकिन विभाग द्वारा हाल ही में सम्मेलन की तिथियों को अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित किये जाने से सम्मेलन का आयोजन अगले माह किया जायेगा।