फोटो प्रदर्शनी में िववेक शर्मा प्रथम
विश्वपर्यटन दिवस पर शहर में विभिन्न आयोजन हुए। इस मौके पर सुबह स्कूली छात्र छात्राओं को तीर्थराज मचकुंड का भ्रमण कराया गया। इस मौके पर मचकुंड परिसर में एसडीएम हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर स्कूली छात्र छात्राओं की रंगोली, पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित हुई, जिसमें शहर के करीब विभिन्न स्कूलों के सौ से अधिक बच्चों ने भाग लिया।
विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तीर्थराज मचकुण्ड पर विशेष सजावट की गई सरोवर पर दीपदान महाआरती का आयोजन हुआ। दीपदान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपवन संरक्षक लक्ष्मण परमार थे। इसी प्रकार वन विभाग की ओर से मचकुंड शेरगढ़ किले पर श्रमदान कर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर रेंजर घनश्याम के नेतृत्व में वन कर्मचारियों ने कई किस्मों के पौधे लगाए। साथ ही खाली जगहों पर हो रहे खड्ढों में प्लांटेशन किया गया।
पर्यटन दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से मचकुंड पर फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें दैनिक भास्कर के फोटोग्राफर विवेक शर्मा प्रथम रहे। फोटो प्रदर्शनी के निर्णायक उपवन संरक्षक लक्ष्मण परमार सीडीपीओ गरिमा उपाध्याय थीं। इस मौके पर फोटो रंगोली पेंटिंग प्रतियोगिता के विनरों को भी पुरस्कार बांटे गए।
धौलपुर. प्रदर्शनी के विजेता को पुरस्कृत करते अितथि।