पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समान परीक्षा के तहत होंगी सभी परीक्षाएं

समान परीक्षा के तहत होंगी सभी परीक्षाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. कक्षानौ से बारहवीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा एवं कक्षा 9 11वीं की वार्षिक परीक्षा समान परीक्षा के अंतर्गत संचालित होंगी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार ने बताया कि जिला समान परीक्षा के अंतर्गत शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त एवं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबंद्ध समस्त राजकीय एवं मान्यता प्राप्त स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा नौ से बारहवीं तक के समस्त छात्रों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2014, वार्षिक परीक्षा 2015 कक्षा 9 से 11 के लिए समान प्रश्न होंगे। परीक्षा के अंतर्गत समस्त विद्यालयों का सम्मिलित होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि जिला समान परीक्षा के लिए नोडल विद्यालय पचगांव को बनाया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ने समस्त राजकीय एवं निजी मान्यता प्राप्त उच्च माध्यमिक स्कूलों के संस्था प्रधानों को पाबंद करते हुए निर्देशित किया है कि कक्षा 9 से 12 तक के समस्त छात्रों का नामांकन एवं शुल्क नोडल केंद्र पर 30 सितंबर तक आवश्यक रुप से जमा कराएं। जिससे की छात्रों को जिला समान परीक्षा के अंतर्गत सम्मिलित किया जा सके। नामांकन की सूचना एवं परीक्षा शुल्क जमा नहीं करने वालेे संस्थाप्रधानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।