पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिपो से नहीं हटे अनफिट अनुबंधित कर्मचारी

डिपो से नहीं हटे अनफिट अनुबंधित कर्मचारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुरडिपो में वर्षों से चालक परिचालकों की कमी से रोडवेज का संचालन डगमगाया हुआ है। ऐसे में चालक एवं परिचालकों को हटाए जाने के आए आदेशों की पालना में वक्त लगता दिखाई दे रहा है। ज्ञात रहे कि अगले कुछ दिनों में रोडवेज के धौलपुर डिपो के बेड़े में कार्य कर रहे शारीरिक रूप से अक्षम कर्मचारियों को घर भेजे जाने के निगम मुख्यालय से निर्देश जारी हो चुके है। इसी प्रकार अनुबंध पर कार्य कर रहे चालकों को भी कार्य मुक्त करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन इन निर्देशों की पालना संभव नहीं हो पा रही है। अनुबंध एवं शारीरिक रूप से अक्षम रोडवेज कर्मियों को हटा दिया जाए तो बसों का संचालन थम सकता है। जबकि डिपो प्रबंधक पीडी शर्मा ने बताया कि मुख्यालय से मिले निर्देशों की फिलहाल पालना कैसे संभव है।

अनुबंध पर लगे कर्मचारी तभी हटाए जा सकते है। जब निगम मुख्यालय की ओर से यहां रेगुलर चालक भेजे जाए। पिछले दिनों रोडवेज मुख्यालय से इस आशय के निर्देश स्थानीय डिपो प्रबंधक को मिले हैं कि जो कर्मचारी शारीरिक रूप से अनफिट है। उससे फिटनेस प्रमाण पत्र लिया जाए तथा प्रमाण पत्र नहीं देने वाले कर्मचारियों को सेवानिवृत कर दिया जाए। फिलहाल धौलपुर डिपो में 183 चालक कार्यरत हैं। जिनमें से 35 अनुबंध पर लगे हैं। 17 शारीरिक रूप से अनफिट हैं। जिन्हें वर्कशाप में हल्के कार्य पर लगा रखा है तथा उनकी हाजिरी दर्ज की जा रही है। इसी प्रकार 18 परिचालक हैं। जो बसों पर नहीं चल रहे हैं तथा शारीरिक अक्षमता के कारण उनको कम मेहनत के काम दिए गए हैं।

रोडवेज डिपो में 35 चालक अनुबंध पर लगे हुए हैं। इनको भी घर भिजवाने के आदेश मुख्यालय से मिल गए हैं। इस हाल में रोडवेज में चालकों की संख्या घटकर 138 के लगभग जाएगी। रोडवेज में 30 से 35 प्रतिशत चालक तथा परिचालक अवकाश पर रहते हैं। जिससे यह संख्या 100 से कम रह जाती है। रोडवेज के बेड़े में बसों की संख्या 63 है। मगर चालकों की पारी बदलने के हिसाब से कार्मिकों की संख्या कम हो रही है। इसी से रोडवेज अधिकारियों के हाथ बंधे रह गए हैं। इसलिए रोडवेज में इसका लाभ कई चालक परिचालक ले रहे हैं। वे मनचाहे रूट पर चलते हैं।

धौलपुर.बस स्टैंडपर रैम्प के अभाव में हादसे की आशंका।

^निगम मुख्यालय की ओर से अनफिट चालकों अनुबंध पर लगे चालकों को हटाए जाने के निर्देश मिले है। मगर, मुख्यालय की ओर से डिपो को अतिरिक