एबीवीपी की नगर कार्यकारिणी गठित
धौलपुर. अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक शनिवार को जिला संयोजक अमन गोयल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में परिषद की कार्य प्रणाली सहित परिषद की सदस्यता अभियान सहित संगठनात्मक मुद्दों पर कार्यकर्ताओं ने विस्तार से विचार विमर्श किया। इस मौके पर नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें तहसील संयोजक पद पर हरगोविंद बघेला, सह संयोजक मनोज दीक्षित हरेश परमार, नगर अध्यक्ष विनोद गर्ग, नगर उपाध्यक्ष हेमंत त्यागी, आशीष बघेला, विवेक शर्मा राजकुमार, नगर मंत्री पद पर अमित व्यास, नहर सहमंत्री पुष्पेंद्र राना, राहुल बघेला, उस्मान खान, अमित प्रभाकर, कार्यालय मंत्री अभिनव सिंह, सहमंत्री रूपेश बघेला, नगर कॉलेज प्रमुख मोहित चौधरी, सह प्रमुख मृदुल कृष्ण भारद्वाज, नगर विद्यालय प्रमुख शाहरूख खान, सह प्रमुख पद रवि गुर्जर को मनोनीत किया गया। जबकि नगर कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में राजेश शर्मा, किशोर शर्मा, विजय शर्मा, गोपेश शर्मा, गोपेश वशिष्ठ, ललित शर्मा, अनूप तिवाडी को नियुक्ति किया गया। इस अवसर पर जिला संयोजक भरतपुर राहुल गौण, विभाग संगठन मंत्री शैलेश कुमार, पूर्व प्रदेश सहमंत्री मानसिंह त्यागी, सहसंयोजक भूपेंद्र घुरैया, सतेंद्र पोषवाल, राहुल राना, हेमंत कुशवाह, रवि कंषाना आदि मौजूद थे।