पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला ने बच्चों को बिलखता छोड़ प्रेमी का दामन थामा

महिला ने बच्चों को बिलखता छोड़ प्रेमी का दामन थामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कंचनुपर थाना पुलिस की ओर से बयाना के गांव झुरैरी से बरामद की गई कमलेश प|ी दिवाई लाल निवासी खेड़ली को शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां विधवा कमलेश के 164 के कलमबंद बयानों के आधार पर उसके प्रेमी घनश्याम पुत्र गरीबा कोली के सुपुर्द करने के आदेश दिए गए। थाना प्रभारी अजय सिंह मीणा ने बताया कि विधवा कमलेश को धौलपुर एसीजेएम न्यायालय में पेश किया गया। जहां महिला के बयानोें के आधार पर उसे प्रेमी के साथ शादी करने की बात कही और उसी के साथ जीवन व्यतीत करने का निर्णय लिया। बयानों के अाधार पर न्यायाधीश ने महिला को पुलिस कस्टडी में गांव झुरहरी में प्रेमी घनश्याम कोली के घर पहुंचाने के आदेश दिए गए। गौरतलब है कि विधवा कमलेश के जेठ रतन सिंह कोली ने गत दिवस कंचनपुर थाना में प्रमोद, खनुआ पुत्रगण बाबू कोली, घनश्याम पुत्र गरीबा कोली के खिलाफ विधवा कमलेश को बहला फुसलाकर जबरन भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया था। जिस पर कमलेश को पुलिस ने घनश्याम कोली के घर से बरामद किया गया था।

मां का साया भी हटा, बिलखते रहे बच्चे

कमलेशके प्रेमी संग जाने का फैसला जैसे ही न्यायालय ने सुनाया। तो कमलेश के छोटे चारों बच्चे मां के लिए बिलखते रहे। बच्चों के बिलखने पर भी मां का दिल नहीं पसीजा। न्यायालय के बाहर बच्चे एवं परिवारीजन कमलेश के घर वापस आने की बांट जोहते रहे, लेकिन विधवा कमलेश ने प्रेमी संग जाने का निर्णय लिया तो सभी एकदम भौचक देखते रह गए। जबकि बच्चे मां को टकटकी लगा देखते रहे तथा बच्चे गमगीन दिखाई दिए। गौरतलब है कमलेश प|ी दिवाई लाल कोली दो वर्ष पूर्व पति की मौत के बाद घर और चार बच्चों को छोड़कर झुरैरी थाना बयाना निवासी घनश्याम कोली के साथ रहने लगी थी। कमलेश के पांच बच्चे थे, जिनमें से एक बच्चा शुरू से ही विधवा कमलेश के साथ प्रेमी घनश्याम से साथ रह रहा था। जबकि चार बच्चे उसके जेठ अन्य परिवारीजन के साथ रह रहे थे। जिससे अब यह प्रश्न भी खड़ा हो गया है कि इन नौनिहाल के सिर से पिता का साया दो वर्ष पहले उठ गया और अब मां ने भी साथ छोड दिया। एेसे में यह छोटे बच्चे कैसे रहेंगे बिन मां केω