अग्रवाल समाज करेगा प्रतिभाओं का सम्मान
अग्रवाल समाज करेगा प्रतिभाओं का सम्मान
धौलपुर.जिला अग्रवाल महासमिति ने 5 अक्टूबर को आमसभा में समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान करने का निर्णय लिया। जिलाध्यक्ष गिरीश कुमार गर्ग ने बताया कि महासमिति की आमसभा में बीटैक, आईआईटी, सीपीएमटी, पीएमटी, आईएएस, आरएएस सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षा में चयनित तथा बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं का महासमिति की ओर से सम्मान किया जाएगा। महामंत्री ऋषि कुमार मित्तल ने बताया कि सम्मान समारोह में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के आवेदन फार्मों की जमा करने की अंतिम तिथि 25 सितम्बर तय की गई है।