सीनियर हैंडबॉल टीम रवाना
धौलपुर. राज्यस्तरीय सीनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए धौलपुर की सीनियर हैंडबॉल टीम शनिवार को रवाना हुई। टीम की रवानगी के समय स्टेशन पर जिला हैंडबॉल संघ अध्यक्ष हरिबाबू शर्मा, सचिव राकेश राना, फुटबॉल संघ के सचिव गजेंद्र राना, संजय श्रीवास्तव, विजय दिवाकर, असलम खान आदि ने टीम के खिलाडियों का स्वागत कर बेहतर प्रदर्शन की बधाई दी। संघ के अध्यक्ष हरिबाबू शर्मा ने बताया कि 12 सदस्यीय टीम में श्रीभगवान, विक्रम बहादुर, सहदेव यादव, तेजेंद्र सिंह, अरविंद, हरवेंद्र सिंह, सचिन यादव, धर्मेंद्र यादव, सत्येंद्र सिंह, जितेंद्र बघेल, धर्मेंद्र, मनोज राना शामिल हैं।