अनिल बैसला बने अध्यक्ष
धौलपुर. अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक शनिवार को हुई। इसमें जिला सहसंयोजक भूपेंद्र घुरैया ने सर्व सम्मति से कमला कालेज की ईकाई का गठन किया। इसमें अनिल बैसला को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए वीरेंद्र मावई, प्रदीप त्यागी, सत्यम गौतम, अमित कुमार शर्मा, सचिव पद के लिए दीपेंद्र राजावत, सहसचिव पद के लिए सुरेंद्र कुशवाह, सौरभ शर्मा, संदीप पहाड़िया, कुलदीप फौजदार को जिम्मेदारी दी गई।