प्रश्न पुस्तिका छीनने का मामला दर्ज
धौलपुर | राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय महाराणा में चल रही नवोदय विद्यालय की परीक्षा के दौरान तैनात एक पुलिसकर्मी परीक्षा दे रहे एक छात्र से प्रश्न पुस्तिका छीनकर ले गया। इस संबंध में वीक्षक ने निहालगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महाराणा में नवोदय की परीक्षा चल रही थी। इस दौरान पुलिसकर्मी एक छात्र की प्रश्न पुस्तिका जबरन छीनकर ले गया। इस संबंध में वीक्षक बलवीर पुत्र बाबूसिंह जाट निवासी जिरौली की ओर से निहालगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
धौलपुर. प्रश्न पुस्तिका छीनकर ले जाने के बाद प्रदर्शन करते छात्र।