चाक चौबंद रही पुलिस
धौलपुर| जिलाप्रमुख पंचायत समिति प्रधान के चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह चाक चौबंद रही। एडीशनल एसपी राजेन्द्र सिंह खोथ मतदान प्रक्रिया शुरू होने से अंत तक कभी जिला परिषद तो कभी पंचायत समिति का जायजा लेते रहे। सुरक्षा को लेकर सिटी सीओ सतीश कुमार पूरे दिन पंचायत समिति परिसर में ही तैनात रहे और जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे। जिला परिषद को तो पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। यहां बड़ी संख्या में जवानों सहित टाइगर रिजर्व फोर्स तैनात रही। पंचायत समिति में कोतवाली थाना प्रभारी वीरेंद्र शर्मा, निहालगंज थाना प्रभारी महेशचंद्र सदर थाना प्रभारी विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में जवान तैनात रहे।