पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भास्कर की संभावनाओं पर लगी मोहर

भास्कर की संभावनाओं पर लगी मोहर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर | शुक्रवारको बाजार में चली चुनावी हवाओं का विश्लेषण कर भास्कर ने शनिवार के अंक में समाचार प्रकाशित कर संभावना जताई थी कि कांग्रेस असंभव को संभव करने में जुट गई है तथा भाजपा बिखरी-बिखरी नजर रही है। समय रहते भाजपा एक छत के नीचे नहीं आई तो घातक परिणाम निकल सकते हैं। साथ ही भितरघात की भी संभावना जताई थी। मतगणना के परिणाम आने के बाद भास्कर की संभावनाओं पर मोहर लग गई है। जो भाजपा के लिए भारी घातक हैं, क्योंकि केन्द्र राज्य में भाजपा की सरकार होने के बावजूद भी भाजपा जिले में अपना एक भी प्रधान नहीं बना पाई। जिसके पीछे भाजपा की आंतरिक कलह प्रमुख कारण बताया जा रहा है।