जिला प्रमुख बनने पर आतिशबाजी
सरमथुरा| धौलपुरमें भाजपा के जिला प्रमुख पद पर कब्जा करते ही कस्बा के भीमनगर में समर्थको ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जीत का इजहार किया। वहीं आतिशबाजी कर आसमान को रंगबिरंगी छटाओं से बिखेर दिया। जिलाप्रमुख डा धर्मपालसिंह जिंदाबाद के नारे लगाते हुए ढोल नगाड़ो की धुन पर नृत्य कर समर्थक जश्न में डूब गए। इस मौके पर भाजपा नेता सारिका मौर्य, राजवीर मौर्य, सरपंच गुड्डी मौर्य, राजकुमार मौर्य, धीरेंद्र मौर्य, मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह जादौन, महेन्द्र दीवान, साबिर खां, कन्हैया लाल आदि मौजूद थे।