पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज में अध्ययन के साथ सेहत भी सुधरेगी

कॉलेज में अध्ययन के साथ सेहत भी सुधरेगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शीघ्रही जिले के राजकीय गर्ल्स कॉलेज में जिम की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। इसके लिए कॉलेज प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह संभाग का पहला गर्ल्स कॉलेज होगा, जिसमे छात्राएं पढ़ाई के साथ अपने को चुस्त सेहत को दुरुस्त रखने के लिए जिम में पसीना बहाती नजर आएंगी।

अब तक छात्राएं वर्ष भर कॉलेज में सांस्कृतिक, सामाजिक, खेलकूद अन्य गतिविधियों में तो बढ़ चढ़कर भाग लेती रहीं हैं। मगर अब अगले सप्ताह से कॉलेज में जिम की सुविधाएं मिलना उनके लिए काफी लाभदायक रहेगा। गौरतलब है कि प्रदेश भर में सिर्फ 5 से 10 फीसदी कॉलेजों में ही जिम की सुविधा छात्र-छात्राओं के लिए है। इससे संभाग में किसी भी कॉलेज खासकर गर्ल्स कॉलेज में जिम की सुविधा नहीं है। इसमें धौलपुर का एक मात्र गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में जिम की सुविधा यहां होना बड़ी उपलब्धि होगी। कॉलेज के व्याख्याता डॉ पीके सिंह ने बताया कि कॉलेज में वर्ष भर सांस्कृतिक, सामाजिक, मनोरंजनपूर्ण, खेलकूद गतिविधियों संचालित की जाती है। अब प्राचार्य की पहल के बाद इस सत्र से जिम की सुविधा छात्राओं को दी जाएगी। जिम में एक्सरसाइज करने से छात्राओं का मनोबल बढ़ेगा और वह जिम में पसीना बहाने के बाद अपने को काफी मजबूत महसूस करेंगी। कॉलेज प्राचार्य की ओर से की गई इस पहल की कॉलेज प्रशासन सहित छात्राओं ने काफी सराहना की है। जिम में आधुनिक मशीनों पर छात्राएं सुबह 8 से 9 शाम को 4 से 5 बजे तक एक्सरसाइज करेंगी। सिंह ने बताया कि जल्द जिम के लिए प्रशिक्षक की नियुक्ति की जाएगी, जो छात्राओं को विभिन्न मशीनों पर एक्सरसाइज की ट्रेनिंग देगा।

क्रिकेट में भी हाथ आजमाएंगी कॉलेज की छात्राएं

इसबार खेलकूद बजट में छात्रासंघ अध्यक्ष बुलबुल गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकारिणी की रूचि को देखते हुए कॉलेज में छात्राओं को खेलने के लिए क्रिकेट किट की डिमांड भी की गई थी। इस पर क्रिकेट की समस्त किट छात्राओं के लिए उपलब्ध कराई गई है। जिसे देखकर छात्राएं उत्साहित होकर क्रिकेट खेलने के लिए ग्राउंड की तलाश में लग गई हैं। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा, संगोष्ठी, व्याख्यान माला, खेलकूद आदि के आयोजन होते हैं, जिसमें छात्राएं उत्साह से भाग लेती हैं। इसमें अब जिम लोकप्रिय खेल क्रिकेट भी शामिल हो गया है।

^स्टूडेंट्स का मेंटली और फिजिकली फिट होना जरूरी है। जिम गर्ल्स के लिए एक बेसिक रिक्वायरमेंट बन गया है। प्रदेश भर में 95 फीसद कॉलेजों में जिम नहीं हैं, जिसमें संभाग में तो गर्ल्स कालेज में यह सुविधा आज तक नहीं देखी है। जिम का सारा सामान गया है। अगले सप्ताह से जिम की शुरुआत हो जाएगी। -डॉ.सतीश शर्मा, प्राचार्य, कन्या कॉलेज, धौलपुर

जिम हॉल में यह सुविधाएं मिलेंगी

भरतपुरकी सुप्रीम स्पोर्ट्स से जिम के सामान की सप्लाई हुई है। इसमें एक मोटराइज्ड ट्रेडमिल टरबस्टर है, एयर बाइक डबल सिस्टम, एवं प्रो एक्सरसाइजर, फोर इन वन एक्सरसाइजर सहित 2, 3, 5 6 किलो भार के डंबल भी जिम में छात्राओं के लिए उपलब्ध होंगे। जिम का सभी सामान की खरीद एक लाख रुपए में की गई है। कॉलेज प्रशासन को जिम का सभी सामान उपलब्ध हो गया है। अब कॉलेज प्रशासन को जिम प्रारंभ के लिए मशीनों को सैट करने के लिए फर्म के प्रतिनिधि का ही इंतजार है।

धौलपुर. जिम हॉल में मशीनों पर व्यायाम करती छात्राएं।