शिक्षा सहयोगियों ने अधिवेशन पर की चर्चा
धौलपुर| राजस्थानमदरसा शिक्षा सहयोगी संघ एवं उर्दू शिक्षक संघ के सातवें अधिवेशन को सफल बनाने के लिए शनिवार को प्रदेश सचिव नौशाद खान की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें 15 फरवरी को जयपुर में मदरसा शिक्षा सहयोगी संघ एवं उर्दू शिक्षक संघ का सातवां संयुक्त प्रांतीय अधिवेशन होना तय हुआ है।
इसमें राज्य के मदरसा पैराटीचर एवं उर्दू शिक्षक एकत्रित होंगे और अपनी जायज मांगों को सरकार से मनवाने के लिए मंथन करेंगे। इस मौके पर प्रदेश सचिव नौशाद खान ने जिले के सभी मदरसा शिक्षा सहयोगी उर्दू शिक्षकों से अनुरोध किया कि अधिकाधिक संख्या में अधिवेशन में शामिल हों। इस मौके पर असलम छावनी, राजेश शर्मा, आरिफ, सतीश, आमिर, कामरान, अकील बेग, तनवीर आदि मौजूद रहे।