- Hindi News
- चंबल के बीहड़ में गूंजी अंजनीपुत्र हनुमान की जय
चंबल के बीहड़ में गूंजी अंजनीपुत्र हनुमान की जय
धौलपुर| चंबलके बीहड़ स्थित प्राचीन मंदिर शेरगढ किला हनुमान जी महाराज मंदिर पर शनिवार को संगीतमय सुंदरकांड पाठ महाआरती का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के दरबार में आरती की। आयोजन में पंडित दिनेश गोस्वामी की ओर से सुंदरकांड पाठ का पाठन किया गया। जिसमें नीरज शास्त्री, रामबाबू मिश्रा, आनंद मिश्रा, पियूष शर्मा, शंकर, शिक्षाविद् मनोज शर्मा आदि मौजूद थे। महाआरती का आयोजन पुजारी दीपक अवस्थी के सानिध्य में किया गया। श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया।