पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित

शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बसईनवाब में प्रधानाचार्य सहित व्याख्याताओं, वरिष्ठ अध्यापकों, प्रयोगशाला सहायक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के कई पद रिक्त चल रहे हैं।

इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो ही रही है। स्कूल में करीब 800 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं तथा कक्षा 6से 12वी तक कक्षाएं संचालित होती हैं। स्कूल में प्रधानाचार्य का पद खाली होने से शैक्षिक व्यवस्था की सही मॉनिटरिंग नहीं हो रही है। वहीं अंग्रेजी, गणित, राजनीति विज्ञान, संस्कृत, जीव विज्ञान, हिन्दी आदि विषयों के व्याख्याता अध्यापकों के पद रिक्त होने से छात्रों की पढ़ाई उचित रूप से नहीं हो पा रही। इससे कई अभिभावक तो अपने बच्चों को निजी विद्यालयों में प्रवेश कराने का मन बना चुके हैं।

स्कूल में कुल 34 की संख्या में स्टाफ मौजूद है। लेकिन वर्तमान मे 18 की संख्या में ही स्टाफ कार्यरत है और 16 पद रिक्त होने से ग्रामीणों अभिभावकों मे काफी आक्रोश है। इसको लेकर उन्होंने स्कूल में शीघ्र ही शिक्षक नियुक्त नहीं किए जाने पर स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी दी है।

^स्कूलमें रिक्त पदों की सूचना कई बार डीईओ धौलपुर को पत्र लिखकर दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक पद नहीं भरे गए हैं।

-फौरनसिंह, कार्यवाहक प्रधानाचार्य, राउमा स्कूल, बसईनवाब